मेहमान को पानी देने का शास्त्रसम्मत उपाय🔥
मेहमान को पानी देने का शास्त्रसम्मत उपाय🔥
घर आए किसी भी व्यक्ति को.. चाहे वह मेहमान, कूरियर डिलीवरी वाला, दूध वाला, या कामवाली ही क्यों न हो... सबसे पहला कार्य: शुद्ध जल पिलाना।
यह छोटा सा आचरण देखने में सामान्य लगता है, लेकिन शास्त्रों की दृष्टि में यह गहरा ऊर्जात्मक संतुलन बनाता है।
इस उपाय का आध्यात्मिक रहस्य:
• जल = चंद्र तत्व (मन और भावनाएं)
• अतिथि = राहु-केतु का कारक (अचानकता, भ्रम, अशांति)
जब आप पहले पानी पिलाते हैं, तो आगंतुक के साथ आई हुई अस्थिर ऊर्जा वहीं शांत हो जाती है।
यही कारण है कि ऐसे घरों में... बिना वजह के झगड़े, गलतफहमियां, बात-बात पर तनाव आदि
अपने आप कम होने लगता हैं।
लाभ (धीरे लेकिन स्थायी प्रभाव)
राहु–केतु का संतुलन, घर में वाणी की शुद्धता, अनावश्यक विवादों से बचाव, मानसिक हल्कापन और शांति, गृह लक्ष्मी का स्थायित्व
ध्यान रखें, यह कोई टोटका नहीं बल्कि यह संस्कार आधारित उपाय है।
विशेष ध्यान
पानी सम्मान के भाव से दें, क्रोध या जल्दबाज़ी में नहीं साथ ही मन ही मन सद्भाव की भावना रखें
यही भाव इस उपाय को सिद्ध करता है।
Comments
Post a Comment